29 Mar 2024, 00:01:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

थेरेसा ने लंदन हमले पर ट्रंप के दावों को किया खारिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2017 3:45PM | Updated Date: Sep 16 2017 3:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा ने लंदन में हुए आतंकवादी घटना पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से किए गए दावों को खारिज किया है। ट्रंप के सारे दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे कभी नहीं लगता कि किसी के लिए भी चल रही जांच के बीच अनुमान लगाना ठीक है। ट्रंप ने लंदन में हुए हमले के बाद कहा था कि हमलावरों को पुलिस जानती है। लंदन में एक भूमिगत रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार हुए आतंकवादी हमले में 29 लोग घायल हो गए थे। ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा कि हारे हुए आतंकवादियों ने लंदन में एक और हमला किया। ये दिमागी तौर पर बीमार लोग है जो स्कॉटलैंड यार्ड में थे। ट्रंप ने फोन करके हमले में घायल लोगों के प्रति सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त की और दुनियाभर में हमलों को रोकने के लिए ब्रिटेन के साथ करीबी सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »