20 Apr 2024, 07:30:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन बनाया पहला मानव-रहित लड़ाकू हेलीकॉप्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2017 5:06PM | Updated Date: Sep 15 2017 5:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने अपने सैन्य ड्रोनों की विदेश में खरीद बढ़ाने की कोशिश के तहत पहले मानव-रहित लड़ाकू हेलिकॉप्टर AV500W को विदेशी खरीदारों के लिए पूर्वोत्तर तियानजिन शहर में एक प्रदर्शनी में शामिल किया। मीडिया की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। सरकारी विमान निर्माता एविएशन इंडस्ट्री कॉर्प्स ऑफ चाइना (एवीआईसी) ने इस जासूसी सह लडाकू हेलीकॉप्टर का चौथे चायना हेलीकॉप्टर एक्सपो में प्रदर्शन किया। 
 
चाइना डेली ने बताया कि 7.2 मीटर लंबे इस हेलिकॉप्टर को जियांगशी प्रांत के जिंगदेजेन में एवीआईसी हेलिकॉप्टर अनुसंधान और विकास संस्थान में विकसित और निर्मित किया गया है। यह 450 किलोग्राम के अधिकतम वजन के साथ उड़ान भर सकता है, इसकी अधिकतम गति 170 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 4,000 मीटर की ऊंचाई तक जा सकता है। इस हेलिकॉप्टर में 120 किलोग्राम वजन के हथियार और उपकरण ढोने की क्षमता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »