20 Apr 2024, 11:43:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन में अंडरग्राउंड ट्रेन में आतंकी हमला, धमाके से कई लोग झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2017 2:07PM | Updated Date: Sep 15 2017 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। लंदन के अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन पर धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि सफेद कंटेनर में ये धमाका हुआ है। हालांकि धमाके की वजह अभी तक साफ नहीं है। मौके पर पुलिस और फायर सर्विस पहुंच गई है। धमाके के बाद वहां पर भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई है, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

इस धमाके के बाद स्टेशन को बंद कर दिया है। इस धमाके में कई लोग जख्मी है। इस धमाके में लोगों के चेहरे झुलस गए हैं। ये धमाका लंदन के पार्संस ग्रीन स्टेशन में हुआ है। पुलिस का कहना है कि धमाका ज्यादा जोरदार नहीं था। धमाके के बाद रेलवे पुलिस स्टेशन ने लोगों को सलाह दी है कि वह पार्संस ग्रीन स्टेशन से दूर रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »