29 Mar 2024, 19:14:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान के ऊपर से गुजरी कोरियाई मिसाइल, आबे बोले- ये बर्दाश्त नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2017 11:30AM | Updated Date: Sep 15 2017 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोकियो। उत्तर कोरिया ने फिर से बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। यह मिसाइल जापान के ऊपर से गुजरी और प्रशांत महासागर में जा गिरी। हालांकि इस मिसाइल से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। दक्षिण कोरिया और जापान ने इसकी जानकारी दी है। जापान ने उत्‍तर कोरिया की इस हरकत को उकसाने की साजिश करार दिया है। जापान ने कहा है कि अब नार्थ कोरिया को सबक सिखाने का वक्त अा गया है ।
 
चीन ने चेताया था कि उत्‍तर कोरिया पर यदि कोई प्रतिबंध लगाया जाता है, तो वो और भड़क सकता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से नए प्रतिबंध लगाने के बाद उत्तर कोरिया का यह मिसाइल परीक्षण सामने आया है। उत्तर कोरिया की ओर से एक महीने के अंदर दूसरी बार जापान के ऊपर से मिसाइल गुजारी है। इस मिसाइल की वजह से क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ गया है।
 
दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार उत्‍तर कोरिया द्वारा दागी गई मिसाइल लगभग 770 किमी (480 मील) की ऊंचाई पर पहुंच गई और करीब 3,700 किमी (2,300 मील) की दूरी तय की। इस मिसाइल ने लगभग 19 मिनट तक उड़ान भरी। इस दौरान यह जापान के होकाइडो के ऊपर से गुजरी और फिर प्रशांत महासागर में जाकर गिरी। सेना के अनुमान के मुताबिक, उत्‍तर कोरिया ने यह मिसाइल 6 बजकर 57 मिनट पर दागी थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »