20 Apr 2024, 16:00:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

काबुल में आत्मघाती हमले में तीन की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2017 5:20PM | Updated Date: Sep 14 2017 5:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक क्रिकेट स्टेडियम के पास आत्मघाती हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए हैं। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने कल पत्रकारों से बातचीत में इस आत्मघाती हमले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है। दानिश ने कहा कि इस हमले में तीन लोगों की मौत हो गई है जिनमें एक पुलिसकर्मी तथा दो नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »