25 Apr 2024, 22:31:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इरमा की चपेट में आए सिंट मार्टेन से 100 भारतीयों को निकाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2017 3:15PM | Updated Date: Sep 13 2017 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कैरिबियाई द्वीप में तूफान इरमा ने तबाही मचा रखी है। 100 से ज्यादा भारतीय मूल के लोगों को तूफान इरमा से प्रभावित सिंट मार्टेन से निकाला गया। इसके साथ ही भारतीय सरकार द्वारा अधिकृत स्पेशल फ्लाइट को कैरेबियाई द्वीप भेजा गया। विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट करके बताया कि भारत सरकार द्वारा अधिकृत स्पेशल फ्लाइट कैरेबियाई द्वीप में 110 भारतीय और भारतीय मूल के लोगों के पास पहुंच गई है, जो लोग सिंट मार्टन से निकाले गए है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों को तूफान से प्रभावित सिंट मार्टेन के द्वीप से निकालने की व्यवस्था की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सिंट मार्टेन से भारतीय नागरिकों की निकासी हमारे लिए प्राथमिकता है। सिंट मार्टन जो संयुक्त रूप से फ्रांस और नीदरलैंड्स द्वारा संचालित है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »