20 Apr 2024, 11:44:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी अरब से कराची जा रहे विमान में कई यात्री हुए बेहोश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 6:59PM | Updated Date: Sep 12 2017 6:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कराची। सऊदी अरब से कराची जा रही एक उड़ान की एयर कंडीशनिंग प्रणाली में गड़बड़ी के कारण कई यात्री बेहोश हो गए, जिसके चलते विमान पहुंचने में तीन घंटे से भी अधिक विलंब हुआ। पाकिस्तानी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने दावा किया कि दम घुटने और केबिन के तापमान में वृद्धि की वजह से विमान में सवार कई यात्री बेहोश हो गए। हज यात्रियों को लेकर लौट रही सऊदी अरब एयरलाइंस की उड़ान संख्या एसवी-706 को मदीना से शनिवार दोपहर को कराची पहुंचना था लेकिन अज्ञात कारणों से वह समय पर नहीं पहुंच पाई। यात्रियों ने बताया कि विमान में पहुंचने पर उन्हें पता चला कि विमान का एयर कंडीशनर काम नहीं कर रहा। कई यात्रियों ने केबिन क्रू से इसकी शिकायत की, जिस पर उन्हें आश्वासन दिया गया कि समस्या का समाधान होने के बाद ही विमान उड़ान भरेगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »