18 Apr 2024, 22:25:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मिस्र के सिनाई में हमला,18 पुलिसकर्मियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 5:03PM | Updated Date: Sep 12 2017 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्मेलिया। मिस्र के उत्तरी सिनाई प्रायद्वीप में सोमवार को सेना के काफिले को निशाना बनाकर सड़क के अंदर दबाकर रखे गए बम की चपेट में आने से कम से कम 18 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। चिकित्सा और सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है। जिनमें एक ब्रिगेडियर जनरल है। उनकी एक टांग कट गई है। बम की चपेट में आकर सेना के तीन हथियारबंद वाहन भी नष्ट हो गए है जिनमें एक जैमर वाहन भी है। इस घटना को उत्तरी सिनाई प्रांत के निकट आरिश के समीप अंजाम दिया गया। विस्फोट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है।
 
हमले के बारे में अभी तक गृह मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। एमईएनए ने उच्च अधिकारियों के हवाले से हमले और मारे जाने वाले लोगों की संख्या के बारे में पुष्टि की है। यह भी बताया कि इसके बाद आतंकवादियों ने एक एंबुलेस को निशाना बनाया जिसमें चार एंबुलेंस कर्मियों के घायल होने की भी खबर है। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जिसमें कईं आतंकवादियों के घायल होने की रिपोर्टें है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »