19 Apr 2024, 03:05:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, 3 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 3:48PM | Updated Date: Sep 12 2017 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मिनी बस के चालक के सो जाने की वजह से हुए सड़क हादसे में चार बच्चों सहित कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह हादसा इस्लामाबाद के पास चक्री पर एम-2 राजमार्ग पर मिनी बस और सीमेंट से लदे ट्रक के बीच हुई टक्कर की वजह से हुआ। पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद अली खोखर ने कहा कि चालक के सो जाने की वजह से यह दुर्घटना घटी।
 
उन्होंने कहा कि चालक की लापरवाही की वजह से हुए हादसे में चार बच्चों और 10 लोगों की मौत हो गई। चालक वाहन को चलाने के दौरान सो गया था। मिनी बस पंजाब के झांग से राजधानी इस्लामाबाद जा रही थी और हादसे के बाद इसमें आग लग गई। खोखर ने कहा कि अधिकतर शव जल गए है और उनकी शिनाख्त नहीं हो सकती है। डीएनए जांच के बाद ही उनकी पहचान हो पाई गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »