20 Apr 2024, 18:46:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

राहुल का PM मोदी पर वार, कहा- नोटबंदी करते समय अंधेरे में रखा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2017 11:14AM | Updated Date: Sep 12 2017 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। अपने पहले कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी ने आज कैलीफोर्निया विश्वविद्याल-बार्कले में छोत्रों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने भारत की समृद्ध विरासत के साथ-साथ भविष्‍य के रोमैप पर भी बात की। उन्‍होंने भारत में समाज के साथ-साथ आर्थिक मोर्चे की चुनौतियों पर भी खुलकर बात की। राहुल ने माना कि सियासत में अहंकार से बचा जाना जरूरी है। यहां तक स्‍वीकार किया कि 2012 में कांग्रेस में अहंकार घर कर गया था। 

राजीव गांधी का हुआ विरोध 
राहुल ने कहा कि भारत में अहिंसा के विचार को हमेशा आगे रखा जाता है। जब राजीव गांधी ने कंप्यूटर के बारे में बात की थी, उसका विरोध हुआ था। भाजपा के नेता जो बाद में भारत के पीएम बने थे, उन्होंने भी कंप्यूटर का विरोध किया था। भारत ने सबसे ज्यादा गरीब लोगों को गरीबी रेखा से निकाला, और यह सब शांतिपूर्ण तरीके से किया गया।
 
नोटबंदी पर संसद की राय नहीं ली गई
नोटबंदी को लेकर भी राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में तमाम संस्थाओं को पॉलिसी में साथ लेनी होती है। मोदी सरकार ने नोटबंदी का फैसला लेते वक्त संसद तक को भरोसे में नहीं लिया। इसका नतीजा देखिए जीडीपी 2 प्रतिशत तक गिर गया। लोगों को रोजगार के मोर्चे पर भी जूझना पड़ रहा है। अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है।
 
भारत में छोटे-करोबार में ही जॉब है
भारत में अभी जॉब क्रिएट करने की कमी है, भारत को जॉब क्रिएट करनी होगी लेकिन हम चीन की नीति पर चलकर जॉब नहीं क्रिएट कर सकते हैं, हमें लोकतांत्रिक तरीके से ही ये करना होगा। भारत में छोटे-कारोबार में ही जॉब हैं। नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाई, और हमारी GDP 2% तक गिर गई। नोटबंदी करते समय संसद को अंधेरे में रखा गया।
 
हिंसा से किसी का भला नहीं होता
राहुल ने कहा, 'जिन लोगों ने मेरी दादी को गोली मारी, मैं उन लोगों के साथ बैडमिंटन खेलता था। मुझे पता है कि हिंसा से क्या नुकसान हो सकता है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ हिंसा होनी गलत बात है।' उन्होंने कहा, 'जब आप अपने लोगों को खोते हो, तो आपको गहरी चोट लगती है।
 
भाजपा और RSS की तरह नहीं है कांग्रेस
राहुल ने कहा कि भारत में कोई लंबे समय तक सत्ता में नहीं रह सकता। कांग्रेस भाजपा और RSS की तरह नहीं है, मेरा काम लोगों को सुनना है, उसके बाद फैसला लेने का है। भाजपा ने लोगों से बात करना बंद कर दिया है। नरेगा, जीएसटी हमारे प्रोग्राम थे जिन पर काम करके भाजपा क्रेडिट ले रही है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »