25 Apr 2024, 11:30:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एकाटेरिना हैं दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली मॉडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2017 3:47PM | Updated Date: Sep 10 2017 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस की मॉडल युवती एकाटेरिनो लिसिना ने सबसे लंबे पैरों का रिकॉर्ड बनाया है। एकाटेरिनो की लंबाई की लंबाई 6 फीट 9 इंच है। इनके नाम दुनिया की सबसे लंबी मॉडल होने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। अगर उनकी टांगों की बात की जाए तो बार्इं टांग 52.2 इंच और दाहिनी टांग 52 इंच लंबी है। एकाटेरिनो के परिवार का हर सदस्य लंबा है। उनके भाई की लंबाई 6.6 फीट है। पिता 6.5 फीट के और मां 6.1 फीट लंबी हैं। दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली मॉडल के तौर पर उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। एकाटेरिना खेलों में भी काफी अच्छी हैं। साल 2008 में वह रूसी ओलंपिक बॉस्केटबॉल की टीम की सदस्य थीं और बीजिंग खेलों में कांस्य पदक भी जीत चुकी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »