24 Apr 2024, 21:22:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

14 वर्षीय भारतवंशी किशोर मंसूर अनीस बने पायलट, बनाया रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2017 4:01PM | Updated Date: Sep 9 2017 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारत और हम भारतवासियों के लिए वो पल बड़ा ही गौरव भरा होता है जब अपने देश से कोई एक विदेशी सरजमीं पर अपनी उपलब्धियों से देश का नाम रौशन करता है। ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है संयुक्त अरब अमीरात (यू.ए.ई.) में रहने वाले भारतवंशी मंसूर अनीस ने, अनीस महज 14 साल की उम्र के पायलट बन गए है और वो अभी तक के सबसे छोटी उम्र के पायलट है। अनीस ने यह उपलब्धि कनाडा में एक इंजन वाले विमान को उड़ाकर हासिल की। उन्होंने करीब 10 मिनट तक यह विमान उड़ाया।
 
अनीस 9वीं कक्षा के छात्र है उन्हें पिछले सप्ताह कनाडा की ए.ए.ए. एविएशन फ्लाइट अकादमी ने उनकी इस उपलब्धि का प्रमाण पत्र दिया। प्रमाण पत्र में लिखा है कि अनीस ने 14 साल की उम्र में लेंगले रीजनल एयरपोर्ट से सफलतापूर्वक विमान उड़ाकर अपनी पहली एकल उड़ान पूरी की। इस उपलब्धि के बाद यू.ए.ई लौटे अनीस ने दावा किया कि उन्होंने सबसे कम समय (25 घंटे) का प्रशिक्षण लेकर यह कारनामा किया है। सबसे कम उम्र के पायलट के मामले में अनीस ने अमरीका और जर्मनी के पायलटों का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 34 घंटे का प्रशिक्षण लेने के बाद विमान उड़ाया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »