28 Mar 2024, 16:47:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मैक्सिको में भूकम्प से कम से कम 60 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2017 3:08PM | Updated Date: Sep 9 2017 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जुशितान। मैक्सिको के दक्षिण तटीय इलाकों में 8.1 तीव्रता वाले आए भूकम्प से अब तक कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिकी भू-सर्वेक्षण विभाग (यूएसजीएस) के अनुसार गुरुवार को आए यह भूकम्प 1985 में मैक्सिको के तटीय इलाकों में भारी तबाही मचाने वाले भूकम्प से ज्यादा जोरदार था लेकिन अभी तक मिली रिपोर्ट के अनुसार इससे अपेक्षाकृत उतना नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि इसका केंद्र अधिक गहराई में था।
 
मैक्सिको के फेडरल तथा राज्य अधिकारियों के अनुसार ओआक्साका में भूकंप से 45 लोगों की मौत हो गई जिनमें से कई मौतें एक ही शहर जुशितान में हुई है। चियापास में 12 लोगों की मौत हुई तथा ताबास्को में लोगों की मौत हुई है। जुशितान के मेयर ग्लोरिया सांचेज ने कहा कि जुशितान में स्थिति अत्यंत गंभीर है। यह इसके इतिहास का सबसे भयावह क्षण है। प्रशांत महासागर सुनामी चेतावनी केन्द्र ने कहा कि मैक्सिको में आज लगभग 2.3 फीट ऊंची समुद्री लहरें उठ रही है। खतरे की आशंका देखते हुए प्रशासन ने कुछ तटीय इलाकों को खाली कराया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »