29 Mar 2024, 07:32:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कैरिबियाई द्वीप में 'इरमा' का प्रकोप जारी, कम से कम 10 की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2017 2:35PM | Updated Date: Sep 8 2017 2:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैप-हैतियेन। कैरिबियाई द्वीप में 'इरमा' तूफान का प्रकोप अब भी जारी है और इसके कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है एवं कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए है। इससे पहले अमेरिका में भी लाखों लोगों को अपने घर खाली करने का आदेश दिया गया था। जानकारी के मुताबिक कहा कि फ्लोरिडा और पड़ोसी जॉर्जिया के तटीय इलाकों से जितने व्यापक स्तर पर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है पिछले 12 वर्षों में अमेरिका में ऐसा नहीं देखा गया। उन्होंने चेताया कि यह भयावह हो सकता है। संपूर्ण दक्षिण पूर्वी अमेरिका को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अमेरिकी वर्जिन द्वीपसमूह पहुंचने से पहले  दुर्लभ श्रेणी 5 के इरमा तूफान के कारण तेज हवाएं चलीं एवं मूसलाधार बारिश हुर्इ। 

जिससे करीब 60 प्रतिशत मकान तबाह हो गए। इंटरनेशनल रेड क्रॉस ने बताया कि करीब 12 लाख लोग अभी तक 'इरमा' से प्रभावित हो चुके है और यह आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 60 लाख तक पहुंच सकता है। अमेरिकी वर्जिन द्वीपसमूह में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और यह आंकड़ा बढ़ सकता है। सेंट मार्टिन द्वीप में भी तूफान से भारी नुकसान हुआ है। फ्रांस ने बताया कि चार लोगों की मौत हो गई है और 50 अन्य लोग घायल है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। इसके कारण 60 प्रतिशत मकानों को इतना अधिक नुकसान हुआ है कि अब उनमें कोई रह नहीं सकता। नीदरलैंड ने कहा कि सेंट मार्टिन के नीदरलैंड में पड़ने वाले हिस्से में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उसने कहा कि 40,000 लोगों को अगले पांच दिन में भोजन एवं पानी मुहैया करवाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा राशन के 1,00,000 से अधिक पैकेट भेजे गए है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »