23 Apr 2024, 23:18:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

डेनमार्क का यह स्‍कूल 12 हजार सोलर पैनल से ढंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2017 9:48PM | Updated Date: Sep 7 2017 9:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोपेनहेगन। पर्यावरण को बचाने के लिए दुनिया भर के देश अपने स्तर पर कोशिशें कर रहे है। सौर ऊर्जा के गैर परंपरागत स्रोतों पर दिया जा रहा है। ऐसे में डेनमार्क के कोपेनहेगन शहर में एक स्कूल ने अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए इमारत की छत को सोलर पैनल से ढंक दिया है। स्कूली इमारत पर 12 हजार सोलर पैनल लगाए गए है। कोपेनहेगन इंटरनेशनल स्कूल की इमारत की तीनों तरफ की दीवार और छत को मिलाकर यह पैनल लगाए गए है। इतनी तादाद में लगे यह पैनल स्कूल की ऊर्जा जरूरत की आधी आपूर्ति कर देते है।
 
इन्हें खासतौर पर "सी ग्रीन" का रंग दिया गया है जिससे इमारत बेहद आकर्षक नजर आती है और स्कूल की ऊर्जा जरूरत तो पूरी होती ही है। वहीं स्कूल की बिल्डिंग का आर्किटेक्चर भी अनूठा दिखता है। इतनी तादाद में सोलर पैनल लगाने वाला यह डेनमार्क का पहला स्कूल है। इसे स्कैंडिनेविया की आर्किटेक्चर फर्म सीएफ मोलर ने बनाया है। इससे हर साल तीन सौ मेगावॉट बिजली पैदा की जा रही है। 25 हजार वर्ग मीटर में फैले इस स्कूल की क्षमता 1,200 छात्रों की है। यह सोलर पैनल छात्रों को सौर ऊर्जा के बारे में रणनीतिक तौर पर शिक्षा देने में भी मदद करेगी। उन्हें खास तौर पर ऊर्जा उत्पादन के बारे में पढ़ाया जाएंगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »