23 Apr 2024, 21:45:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका: अफगानिस्‍तान में 3500 अतिरिक्‍त सैनिकों की तैनाती करेगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2017 6:11PM | Updated Date: Sep 7 2017 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका अफगानिस्तान में 3,500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती करने जा रहा है। एक रक्षा अधिकारी ने कहा कि इससे इस युद्ध प्रभावित देश में अमेरिकी सैनिकों की कुल संख्या बढ़कर 14,500 हो जाएंगी। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने नई तैनाती को मंजूरी दी है जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अफगान नीति के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है। ट्रंप ने पिछले महीने जल्दबाजी में अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी की संभावना से इंकार किया था ताकि अमेरिका की सबसे लंबी जंग का अंत हो। अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा कि मैटिस ने 3,500 अतिरिक्त जवानों को अफगानिस्तान के लिए अधिकृत किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »