24 Apr 2024, 18:19:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका ने राष्‍ट्रपति ट्रंप अब चीन के राष्‍ट्रपति से बात करेंगे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2017 3:48PM | Updated Date: Sep 6 2017 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। उत्तर कोरिया से निपटने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बात करेंगे। इसकी जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई है। खास बात यह है कि उत्तर कोरिया के हालिया परमाणु परीक्षण के बाद दोनों नेताओं के बीच की यह पहली फोन कॉल होगी। उत्तर कोरिया ने अपनी बैलिस्टिक मिसाइल को परमाणु हथियारों से लैस करने की धमकी भी दी थी। व्हाइटहाउस ने कहा कि सुबह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से बात करेंगे। पिछले कुछ दिनों में वह जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे से कई बार बात कर चुके है। ट्रंप की शी से बातचीत के कई मायने है।
 
अमेरिका उत्तर कोरिया के खिलाफ वैश्विक नेताओं तक पहुंच बनाने का प्रयास कर रहा है। उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु हथियारों के सबसे बड़े परीक्षण के बाद अमेरिका कोई बड़ी कार्रवाई की योजना बना रहा है। इसके लिए चीन को भी मनाने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि उत्तर कोरिया ने रविवार को कहा कि एक शक्तिशाली हाइड्रोजन बम का परीक्षण करके सभी को हिला कर रख दिया है। यह उत्तर कोरिया का छठा और सबसे शक्तिशाली परमाणु परीक्षण बताया जा रहा है। इस परीक्षण के बाद अमेरिका समेत तमाम देशों ने उत्तर कोरिया की कड़ी निंदा की। इसके साथ ही अमेरिका तो उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध लगाने की बात कह रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »