19 Apr 2024, 14:32:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लीबिया के रेगिस्तान से 16 प्रवासियों के शव बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2017 2:55PM | Updated Date: Sep 6 2017 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लीबिया। लीबिया की सेना ने कहा कि मिस्र के साथ लगी सीमा के पास रेगिस्तान में 16 प्रवासियों के शव पाए गए है। लीबिया की राष्ट्रीय सेना के प्रवक्ता अहमद अल-मिसमारी के अनुसार प्रवासियों के यह शव तटीय शहर तोबरुक से 310 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में पाए गए है। 
 
मिसमारी के अनुसार उस क्षेत्र की तलाशी ली जा रही है। शवों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है। इससे पहले भी कई बार सेना ने तस्करों द्वारा लाए गए मिस्र के प्रवासियों के शव बरामद किए है। इस क्षेत्र में प्रवासी आम तौर पर लीबिया में काम ढूंढने के लिए जाते है अथवा नाव के माध्यम से यूरोप पहुंचने का प्रयास करते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »