20 Apr 2024, 14:55:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

श्रीलंकाई नौसेना ने 80 भारतीय मछुआरों को किया रिहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2017 5:24PM | Updated Date: Sep 5 2017 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका ने 80 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। उन्हें देश के जलक्षेत्र में मछली पकडने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। श्रीलंकाई नौसेना ने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर मछुआरों को भारतीय तटरक्षक बल को सौंप दिया, जहां से उन्हें तमिलनाडु ले जाया गया। 
 
अधिकारी ने बताया कि रिहा किए गए मछुआरों में से 48 पुदुक्कोट्टई जिले के 24 रामनाथापुरम के और आठ मछुआरे नागापट्टिनम जिले के है। भारतीय मछुआरों को अक्सर श्रीलंका की समुद्री सीमा में प्रवेश कर जाने के कारण गिरफ्तार कर लिया जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »