20 Apr 2024, 12:44:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में आईएस के हमले में दो रूसी सैनिकों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2017 4:01PM | Updated Date: Sep 5 2017 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। सीरिया के डेर अल-जोर प्रांत में इस्लामिक स्टेट(आईएस) के आतंकवादियों ने रूसी सेना के एक काफिले पर हमला कर दिया जिसमें दो रूसी सैनिक मारे गए। रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से मंगलवार इस बात की जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह काफिला संघर्ष विराम की निगरानी करने वाले सैन्य दल को एक स्थान से दूसरे स्थान ले जा रहा था कि तभी अचानक आईएस के आतंकवादियों ने इस दल पर मोर्टार से हमला कर दिया। 
 
इस हमले में एक सैनिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे सैनिक ने अस्पताल में जाकर दम तोड़ा। दोनों सैनिकों को मरणोपरांत सैन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इससे पहले रूस ने कहा कि उसकी वायु सेना डेर अल-जोर प्रांत में सीरियाई सेना की मदद कर रही है। गौरतलब है कि डेर अल-जोर प्रांत में आईएस ने 93 हजार नागरिकों को बंदी बना रखा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »