28 Mar 2024, 18:25:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारत के साथ पंचशील सिद्धांतों पर काम करना चाहते हैं: जिनपिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2017 11:28AM | Updated Date: Sep 5 2017 2:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शियामेन। ब्रिक्स समिट से अलग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू हो गई है। डोकलाम विवाद के बाद यह पहली बार है जब दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो रही है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में डोकलाम विवाद पर चर्चा नहीं होगी। क्योंकि डोकलाम विवाद सुलझ चुका है, इस वजह से इस मुद्दे पर बात नहीं होगी। 

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि भारत और चीन दो बड़े पड़ोसी देश हैं, इसके साथ ही हम दोनों दुनिया की सबसे बड़े और उभरते हुए देश भी हैं। द्विपक्षीय बैठक में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीएम मोदी से कहा कि वह भारत के साथ मिलकर पंचशील समझौते के 5 सिद्धांतों पर साथ चलने को तैयार हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि तेज गति से बदलते वैश्विक परिवेश में ब्रिक्स को और भी ताकतवर बनाने में ये सम्मेलन काफी मददगार होगा। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »