24 Apr 2024, 20:39:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केट मिडिलटन गर्भवती, प्रिंस विलियम तीसरी बार बनेंगे पिता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2017 8:49PM | Updated Date: Sep 4 2017 8:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडिलटन अपने तीसरे बच्‍चे की उम्‍मीद कर रहे है। केंसिग्टन पैलेस ने सोमवार को एक बयान जारी करके कहा कि प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट को यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि उनके परिवार में तीसरा नन्हा मेहमान आने वाला है। महारानी और दोनों परिवारों के सभी सदस्य इस खबर से बहुत खुश है।
 
बयान के मुताबिक केट गर्भावस्था संबंधी समस्याओं से जूझ रही है और उनका महल में विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने सोमवार को अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए। विलियम और केट के पहले से दो बच्चे जॉर्ज और शारलोट है। बेटे जॉर्ज की उम्र चार वर्ष है और बेटी शारलोट दो वर्ष की है। उनकी तीसरी संतान ब्रिटिश ताज की पांचवीं दावेदार होगी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पोते विलियम प्रिंस चाल्‍स के सबसे बड़े बेटे है और शाही ताज पर पहली दावेदारी उनकी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »