24 Apr 2024, 07:33:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या के स्कूल में आगजनी से हुई थी, नौ लड़कियों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2017 8:06PM | Updated Date: Sep 4 2017 8:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। केन्या के शिक्षा मंत्री फ्रेड मातियांगी ने सोमवार को कहा कि राजधानी नैरोबी के एक स्कूल में शनिवार को आग लगने की घटना की वजह दुर्घटना नहीं बल्कि आगजनी थी। इस अग्निकांड में नौ लड़कियों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में वरिष्ठ पदों पर नियुक्तियों को लेकर विरोध के दौरान कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। गौरतलब है कि नैरोबी के मोई गर्ल्स स्कूल के छात्रावास में आग लग जाने से सात छात्राओं की मौत हो गई तथा 10 से अधिक छात्राएं झुलस गई थी। घायल छात्राओं में से दो की बाद में मौत हो गई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »