26 Apr 2024, 02:56:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्‍चा, 10 घंटे तक जूझते रहे लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2017 3:05PM | Updated Date: Sep 4 2017 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शियान। चीन के शांक्सी प्रांत के शियान में शनिवार को दादा-दादी के साथ बाहर खेलने गया 20 महीने का बच्चा 150 फीट गहरे संकरे बोरवेल में गिर गया। वो जिस बोरवेल में गिरा उसका मुंह केवल 30 सेमी व्यास वाला था। इसमें गिरने के बाद वह करीब 30 फीट पर अटक गया। घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा। उसे बचाने के लिए भारी मशीनें लगाई गई। 10 घंटे के अभियान के बाद उसे बचा लिया गया। तब तक उसके परिजन उसे आवाज देते रहे जिससे कि वह सो न जाए।

बच्चे को जिंदा रखने के लिए ऑक्सीजन भी बोरवेल में पंप से जाती रही जिससे वह बेहोश न हो जाए। इतना ही नहीं उसे खाना और पानी भी दिया गया। तब तक उसे रस्सी के सहारे रोका गया। बोरवेल के पास बड़ा गड्ढा खोदा गया। वहां से बच्चे तक पहुंचने के लिए सुरंग बनाई गई। बचाए जाने के बाद बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है। उसे मामूली चोटें आई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »