24 Apr 2024, 05:38:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हार्वे से मची तबाही राहत एवं बचाव कार्य शुरू, 50 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2017 5:55PM | Updated Date: Sep 2 2017 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ह्यूस्टन। अमेरिका में बचावकर्मी तूफान हार्वे से मची तबाही और इसके चलते समूचे टेक्सास एवं इसके आस पास के क्षेत्रों में आई बाढ़ में जीवित बचे लोगों की जोर शोर से तलाश कर रहे है। अमेरिकी इतिहास में अब तक के सबसे विनाशकारी तूफान के कारण कम से कम 50 लोग मारे गए है। टेक्सास के अधिकारियों ने बताया कि तूफान के कारण 185,000 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा और 9,000 क्षतिग्रस्त हो गए जबकि बाढ़ के चलते उफनती नदियों एवं जलाशयों के बीच 42,000 लोगों ने शिविरों में शरण लिया है। ह्यूस्टन से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ब्यूमॉन्ट शहर में वाटर पम्पिंग स्टेशन तबाह हो जाने से स्थानीय लोगों एवं अस्पतालों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। 
 
'ह्यूस्टन क्रॉनिकल' ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि कई लोग मलबे में फंसे हुए है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा है। इन सबके बीच आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि पुनर्निर्माण की प्रक्रिया लंबी चलेगी और इसमें काफी कठिनाई आएंगी। अमेरिका में उनके हवाले से कहा गया कि ''यह व्यापक सफाई अभियान बनने जा रहा है। यह कोई अल्प अवधि की परियोजना नहीं बल्कि टेक्सास के लिए बहुवर्षीय परियोजना होने जा रहा है तभी वह इस तबाही से उबरने में सक्षम होगा।'' राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ह्यूस्टन की यात्रा करने वाले है। इस सप्ताह यह उनकी दूसरी यात्रा होगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »