29 Mar 2024, 02:44:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

केन्या में स्कूली छात्रावास में आग लगने से सात छात्राओं की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2017 5:33PM | Updated Date: Sep 2 2017 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। केन्या की राजधानी नैरोबी स्थित एक स्कूली छात्रावास में शनिवार आग लग जाने से सात छात्राओं की मौत हो गई तथा 10 से अधिक छात्राएं झुलस गई। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंचे शिक्षा मंत्री फ्रेड मेटियांगी ने संवाददाताओं को बताया कि मोई गर्ल्स स्कूल छात्रावास के शयनकक्ष में तड़के दो बजे आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, हालांकि घटना की जांच जारी है। 
सरकार ने दो सप्ताह तक स्कूल बंद रखे जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मोई गर्ल्स स्कूल देश के बड़े स्कूलों में से एक है और हमें इस स्कूल पर गर्व है। पुलिस ने आग लगने की घटना के संदर्भ में तात्कालिक टिप्पणी नहीं की है। एक स्कूली छात्रा ने कहा कि हम सो रहे थे, तभी एक लड़की उठी और उसने कहा कि छात्रावास में आग लग गई है। कुछ शिक्षकों ने हमारी सहायता की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »