25 Apr 2024, 03:25:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

ब्लू व्हेल : बच्चों को खुदकुशी के लिए उकसाने वाली गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2017 10:47AM | Updated Date: Sep 1 2017 10:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। दुनियाभर में 250 से ज्यादा बच्चों की जान लेने वाले ब्लू व्हेल चैलेंज के संचालकों पर शिकंजा कसता जा रहा है। इसी कार्रवाई के तहत, रूसी सुरक्षा एजेंसियों ने बच्चों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली इस गेम की एडमिन रूसी लड़की को बुधवार गिरफ्तार किया। 17 साल की आरोपी लड़की गेम की चुनौतियों को पूरा करने के लिए बच्चों पर दबाव बनाती थी। वह टॉस्क पूरा न करने पर बच्चों या उनके परिजनों को मार डालने की धमकी देती थी। लिहाजा डर और दहशत में बच्चे जानलेवा कदम उठा लेते थे। 
 
जांच में पाया गया कि ब्लू व्हेल चैलेंज ज्यादातर अवसादग्रस्त बच्चों को निशाना बनाता है। रूसी पुलिस को आरोपी के घर तलाशी ली तो वहां ब्लू व्हेल गेम बनाने वाले फिलिप बुडेकिन की तस्वीर मिली। बुडेकिन पहले ही सलाखों के पीछे है। रूसी पुलिस ने जुलाई में 26 साल के युवक इलया सिदोरोव को पकड़ा था।
 
सिदोरोव भी परेशान बच्चों को जानलेवा चुनौतियों को पूरा करने के लिए बहकाता था।  रूसी पुलिस को आरोपी लड़की ने बताया कि उसने भी शुरुआत में यह गेम खेला, लेकिन अपनी जान देने के आखिरी चरण के पहले ही उसने यह गेम खेलना छोड़ दिया। इसकी बजाय वह गेम की साइट की एडमिन बन गई, जहां वह दूसरे बच्चों को मौत के जाल में फंसाती थी।  इस खूनी गेम के चक्कर में आत्महत्या करने वाले तमिलनाडु के 19 साल के छात्र के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतक छात्र यह गेम खेलने वाले 75 छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल था। 

जानलेवा गेम सर्चिंग में कोलकाता सबसे आगे
गूगल ने ब्लू व्हेल गेम सर्च करने वाले 30 शहरों का डाटा जारी किया है। हैरानी की बात है कि टॉप टेन में भारत के सात शहर शामिल हैं। कोलकाता में यह गेम सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है और पिछले 12 माह में इसमें सौ फीसदी बढ़ोतरी हुई है। गुवाहाटी, चेन्नई और बेंगलुरु भी टॉप फाइव में हैं। नई दिल्ली भी आठवें स्थान के साथ टॉप टेन में है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »