25 Apr 2024, 21:00:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

विश्‍व युद्ध के समय का बम मिला, फ्रैंकफर्ट से हटाए 70,000 लोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2017 5:55PM | Updated Date: Aug 31 2017 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फ्रैंकफर्ट। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में दूसरे विश्‍व युद्ध के समय का एक जिंदा बम मिला है। जिसके बाद शहर के करीब 70,000 लोगों को उनके घर छोड़ने के लिए कहा गया है। इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों को इसलिए हटाया जा रहा है ताकि 1400 किलो के ब्रिटिश बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया जा सके। यह बम आसपास की गलियों और इमारतों को पूरी तरह से तबाह करने की क्षमता रखता है, इसलिए इसका नाम ब्लॉकबस्टर रखा गया था। फ्रैंकफर्ट अग्निशमन विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है‍ कि बम शहर में निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को मिला, जिसमें 1.4 टन विस्‍फोटक पदार्थ है।
 
यह बम आसपास की गलियों और इमारतों को पूरी तरह से तबाह करने की क्षमता रखता है, इसलिए इसका नाम ब्लॉकबस्टर रखा गया था। फिलहाल कोई खतरा नहीं है और इलाका पुलिस की देख-रेख में है। बता दें कि जर्मनी के ऑग्सबर्ग में पिछले क्रिसमस के दौरान भी इसी तरह का बचाव अभियान चलाया गया था। उस वक्त एक जिंदा ब्रिटिश बम मिलने की वजह से करीब 54,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »