26 Apr 2024, 02:34:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका छात्राओं से छेडछाड़ मामले में कोच को 105 साल की जेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2017 3:56PM | Updated Date: Aug 31 2017 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक पूर्व स्कूल कोच को सात बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने के अपराध में 105 साल जेल की सजा सुनाई गई है। 44 वर्षीय पूर्व कोच रोनी ली रोमन को मंगलवार लॉस एंजेलिस काउंटी की ऊपरी अदालत ने यह अधिकतम सजा सुनाई। डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस के अनुसार, रोमन को 7 जून को बच्चियों से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था। उसने छह अपराधों को स्कूल के मैदान में अंजाम दिया था, जबकि सातवें अपराध को एक पीड़ित के घर पर अंजाम दिया था। रोमन पर साल 2002 में कोरियाटाउन के काएंगा प्राथमिक स्कूल और हॉलीवुड के वाइन एलीमेंट्री में काम करने के दौरान आठ से 11 साल तक की लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »