25 Apr 2024, 20:50:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में हार्वे तूफान से अब तक 35 लोगों की मौत, 17 लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2017 3:39PM | Updated Date: Aug 31 2017 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हॉस्टन। अमेरिका में उष्णकटिबंधीय तूफान हार्वे ने टेक्सास प्रांत में भारी तबाही मचाने के बाद दक्षिण-पूर्वी लूजियाना प्रांत में दस्तक दे दी है। तूफान हार्वे के कारण टेक्सास के हॉस्टन शहर में पिछले कई दिनों तक भारी बारिश हुई जिसके कारण हजारों लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण लेनी पड़ी। अमेरिका में आए इस भयंकर तूफान के कारण अब तक कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 32 हजार लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 
 
अमेरिकी राष्ट्रीय समुद्री तूफान केन्द्र के अनुसार तूफान हार्वे लूजियाना के लेक चार्ल्स से टकराया। समुद्री तूफान केन्द्र के मुताबिक हार्वे अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। टेक्सास प्रांत के अधिकारियों के अनुसार तूफान हार्वे के कारण लगभग 49 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है और लगभग एक हजार घर पूरी तरह से नष्ट हो गए है। तूफान से प्रभावित लगभग 195,000 लोगों ने संघीय मदद की अपील की है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »