24 Apr 2024, 01:54:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

मुशर्रफ ने कबूला पाक में है दाऊद कहा- हम क्यों करें भारत की मदद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2017 12:52PM | Updated Date: Aug 31 2017 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कबूल किया है कि भारत का मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है। मुशर्रफ ने संकेत दिया कि 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट का भगोड़ा आरोपी दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान के कराची में है लेकिन हम इस मुद्दे पर भारत की मदद क्यों करें ?

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा, ''भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर आरोप लगाता रहा है, तो अब हम अच्छे क्यों बनें और इस मुद्दे पर भारत की मदद क्यों करें ? ''
 
मोस्ट वॉन्टेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पाकिस्तान में होने का प्रबल संकेत देते हुए मुशर्रफ ने कहा, ''मुझे नहीं मालूम है कि दाऊद इब्राहिम कहां है ? वो यहां भी हो सकता है या कहीं और भी हो सकता है। भारत मुसलमानों को मार रहा है और दाऊद इब्राहिम प्रतिक्रिया कर रहा है।''
 
उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है। पाकिस्तान ने उसे पनाह दी है। कानून का सामना करने के लिए उसे वापस लाने की राह में वह रोड़े अटका रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का रवैया अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप नहीं है और दाऊद के मामले में वह भारत के खिलाफ काम कर रहा है।

अब हम अच्छे क्यों बनें
पाकिस्तान न्यूज़ चैनल को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा, भारत लंबे समय से पाकिस्तान पर आरोप लगाता रहा है, तो अब हम अच्छे क्यों बनें और इस मुद्दे पर भारत की मदद क्यों करें ?

पाकिस्तान में है भगोड़ा अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम
इससे पहले 1993 मुंबई सीरियल ब्लास्ट का आरोपी और भगोड़ा डॉन दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है और उसे वापस भारत भेजने की राह में पाकिस्तान रोड़े अटका रहा है। केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि ने बुधवार को यह जानकारी दी। अपने कार्यकाल के अंतिम दिन महर्षि ने कहा कि दाऊद को वापस लाने के लिए सरकार सभी आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में है। पाकिस्तान ने उसे पनाह दी है। कानून का सामना करने के लिए उसे वापस लाने की राह में वह रोड़े अटका रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का रवैया अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप नहीं है और दाऊद के मामले में वह भारत के खिलाफ काम कर रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »