24 Apr 2024, 14:43:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बांग्‍लादेश में चलती बस में लड़की के साथ किया 5 लोगों ने गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2017 5:46PM | Updated Date: Aug 30 2017 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बांग्‍लादेश के मधुपुर जिले में एक लॉ स्‍टूडेंट के साथ पांच लोगों ने चलती बस में गैंगरेप किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। यह लड़की एक परीक्षा देकर घर लौट रही थी इसी दौरान उसके साथ ये वारदात हुई।  तभी उसके साथ ये दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने हत्‍या और गैंगरेप के आरोप में अंतर-जिला बस के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के भाई ने बहन के घर ना लौटने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद एक टीम ने मधुपुर बस स्टेशन पर मंगलवार को छापा मारा और अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। 
 
पुलिस ने बताया कि पीड़ि‍ता ने आरोपियों से रहम की भीख मांगी और काफी गिड़गिड़ाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पीड़ि‍ता ने आरोपियों को 5,000 बांग्लादेशी टका और अपना मोबाइल फोन दे दिया और अपील की कि उसे छोड़ दें। लेकिन आरोपियों ने उसकी बात नहीं मानी। बारी-बारी से पांचों आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्‍कार किया और बाद में उसे जान से मार दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराधी लड़की के सारे पैसे और सामान लेकर वहां से भाग गए। इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन ने कोर्ट के सामने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »