26 Apr 2024, 01:06:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हार्वे की चपेट में आकर 13 लोगों की मौत, ट्रंप ने किया टेक्सास का दौरा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2017 3:16PM | Updated Date: Aug 30 2017 3:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चक्रवाती तूफान हार्वे से बुरी तरह प्रभावित टेक्सास प्रांत का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया है। हार्वे ने प्रांत में भीषण तबाही मचाई है और इसकी चपेट में आकर कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। टेक्सास के दौरे पर अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ पहुंचे ट्रंप ने कॉरपस क्रिस्टी के पास अपने संबोधन में कहा कि राहत और बचाव का काम ऐसे किया जाए कि लोग मिसाल दें कि चक्रवात की ऐसे निपटा जाता है। उन्होंने टेक्सास के लोगों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि टेक्सास किसी भी हालात से निपटने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि टेक्सास में पिछले 50 वर्षों के दौरान पहली बार इतना भयानक तूफान आया है। यहां के लोगों ने पहले ऐसा कभी नहीं देखा।  
 
अमेरिका के चौथे सबसे बड़े शहर स्‍टून में राजमार्ग घर और आस-पास के इलाके पानी में डूबे हुए है। बचावकर्ता फंसे हुए लोगों तक नावों के जरिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे है। यहां कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ और तूफान के कारण अर्थव्यवस्था को लगभग 50 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। अमेरिकी तट रक्षक बल की हवाई यूनिट और नावों की मदद से चार हजार से अधिक लोगों को बचाया गया है। सूत्रों के अनुसार बाढ़ से बचकर भागने की कोशिश कर रहे सफेद रंग की वैन में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की डूब जाने से मौत हो गई जिनमें चार बच्चे शामिल है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »