19 Apr 2024, 09:52:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महिला सैनिक ने लगाया आरोप-मेजर ने इलाज के बहाने उतवारे कपड़े किया रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2017 8:17PM | Updated Date: Aug 29 2017 8:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। नॉर्थ कोरिया अपने तानाशाही राज में एक से बढ़कर एक जुल्मों से भरा हुआ है। एक टीवी के शो के दौरान नार्थ कोरिया के महिला सैनिकों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा है कि ड्यूटी के दौरान उनके साथ कई जुल्म किए जाते है। कई महिला सैनिकों ने अपने साथ हुए यौन शोषण का भी आरोप लगाया। महिला सैनिकों ने टीवी कार्यक्रम के दौरान कहा कि उन्हें सर्विस के दौरान काम की अपेक्षा खाना बहुत कम दिया जाता है और काम बहुत कराया जाता है। एक 18 साल की महिला सैनिक ने जब हिम्मत जुटाकर मेजर जनरल से इसकी शिकायत की तो उसने उससे अपने कपड़े उतारने को कहा। महिला के इंकार करने पर वो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला सैनिक के मुताबिक मेजर ने उससे कहा कि वो उसका मेडिकल चेकअप करना चाहता है। 
 
इसके बाद महिला ने अपने कपड़े उतार दिए। महिला ने आरोप लगाया कि उसके बाद वो अंडरवेयर उतारने को दवाब बनाने लगा। जब महिला ने अपने अंडरवेयर उतारने से इंकार कर दिया तो वो उसके साथ जबरन रेप करने लगा। इतना ही नहीं महिला के चीखने पर मेजर ने उसका मुंह बंद कर दिया और उसके कान पर जोर से तमाचा मारा, जिससे महिला के कान से खून बहने लगा और उसके कुछ दांत भी टूट गए। इसके बाद मेजर ने उसे धमकी देते हुए कहा कि इस घटना की जिक्र वो किसी के आगे न करे और अपने कपड़े पहन ले। पीड़ित महिला ने बताया कि उसे समय उसके पास चुप रहने के अलावा और कोई चारा नहीं था। लेकिन उसे टीवी पर बोलने का मौका मिला है। 
 
उसने कहा कि अगर उसे मौका दिया जाए तो वो उस हैवान मेजर को उससे ज्यादा दर्द देना चाहती है। वहीं एक अन्य रिटार्ड महिला सैनिक ने कहा कि कई बार आर्मी के सीनियर ऑफिसर राशन और यूनिफॉर्म देने के बदले उनसे सेक्स की डिमांड करते है। महिला सैनिकों ने अपने दर्द बयां करते हुए कहा कि वो यहां पर पुरुषों के मुकाबले इतना मजबूत नहीं है। उन्हें किसी भी तरह से छूट नहीं दी जाती है। यही कारण है कि यहां महिलाओं के प्रति जुल्म अधिक होता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »