20 Apr 2024, 08:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

IS ने दी जान से मारने की धमकी, पोर्न स्टार ने दिया यह जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 27 2017 12:21PM | Updated Date: Aug 27 2017 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलिफा काफी चर्चित शख्सियत हैं। वह दुनिया की टॉप की पोर्न स्टार हैं। इंटरनेट पर उनके वीडियो को काफी देखा जाता है। सोशल मीडिया पर भी मिया काफी एक्टिव रहती हैं और उनके द्वारा शेयर की हुई तस्वीर या पोस्ट को अच्छे लाइक मिलते हैं। उनके पोस्ट पर कमेंट्स भी खूब आते हैं।

मगर मिडल ईस्ट में कुछ लोग ऐसे भी है जो उनके पोर्न फिल्मो में काम करने से खुश नहीं है। उन लोगों के अनुसार मिया ने लेबनान का नाम खराब किया और और उसे पूरी दुनिया में बदनाम किया है। मिया का जन्म लेबनान में हुआ था। वहीं आतंकी संगठन आईएसआईएस ने मिया को खौफनाक मौत देने की धमकी दी है।

मिया, जो अब एक स्पोर्ट्स पंडित के रूप में काम करती हैं, उनको हाल ही में अपने विवादास्पद विचारों के लिए फुटबॉल प्रशंसकों ने आड़े हाथो लिया था। मगर उन्होंने बताया कि आईएसआईएस के आतंकियों से उन्हें खतरनाक धमकी मिलने के बाद अब उन्हे किसी आलोचना या चेतावनी से डर नहीं लगता।

मिया ने यह बात कबूली की जब उन्हें आतंकी संगठन से धमकी मिली थी तो वो डर गई थी मगर फिर उन्होंने इसे इग्नोर किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »