19 Apr 2024, 21:24:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

महिला ने जीती 500 अरब की लॉटरी, छोड़ी नौकरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2017 5:44PM | Updated Date: Aug 26 2017 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैसाचुसेट्स। कहते है जब भगवान किसी को देता है तो छप्‍पर फाड़ कर देता है। ऐसी ही एक खबर अमेरिका से आई है जहां पर एक अस्‍पताल में काम करने वाली महिला को करीब 500 अरब रूपए की लॉटरी लगी। अमेरिका के लॉटरी इतिहास में किसी एक व्यक्ति द्वारा जीती गई यह अब तक की सबसे बड़ी राशि है। 31 साल की बेटी और 26 साल के बेटे की मां मेविस ने बताया कि वह बीते 32 सालों से स्प्रिंगफील्ड हॉस्पिटल में काम कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि मैंने हॉस्पिटल में फोन किया और बता दिया कि मैं अब नहीं आऊंगी। मेविस के पास यह विकल्प भी होगा कि अब वह इस राशि को 29 सालों में भी ले सकती है। वह हर साल एक निश्चित राशि मांग सकती है। टैक्‍स चुकाने के बाद मेविस को 44 करोड़ डॉलर मिलेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »