25 Apr 2024, 04:29:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन ने किया अपमान, तिरंगे में लपेट कर भारत भेजे जूते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2017 2:44PM | Updated Date: Aug 26 2017 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। डोकलाम बॉर्डर विवाद से बौखलाया चीन अब ओछी हरकतों पर उतर आया है और किसी भी हद तक जाने को तैयार हो गया है। चीन ने भारत का अपमान करने के लिए एक और शर्मनाक हरकत को अंजाम दिया है। इस बार मामला राष्ट्र ध्वज तिरंगे के अपमान का है। इस कंपनी ने भारत में अपने जूते बेचने के लिए तिरंगे के रंग में बनी पैकिंग का इस्तेमाल किया है। इस पैकिंग के सामने आने के बाद विरोध शुरू हो गया है। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में स्थानीय दुकानदारों ने चीन से जूते मंगाए थे। लेकिन जब उसकी पैकिंग खोली तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि कंपनी ने तिरंगे की पैकिंग में जूते भेजे थे।
 
अल्मोड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अल्मोड़ा की एसएसपी की मानें तो जिस बॉक्स में जूते भेजे गए है उसके ऊपरी हिस्से में तिरंगा बनाया गया है। वहीं नीचे के हिस्से में मंदारिन भाषा में कुछ लिखा है। पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। इस मामले में उधमसिंह नगर के एसएसपी ने रुद्रपुर के तमन्ना ट्रेडर्स से भी पूछताछ की है। पूछताछ में ट्रेडर ने पुलिस को बताया कि उसने दिल्ली के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर से जूतों की ये खेप मंगाई थी। इस मामले में उत्तराखंड पुलिस दिल्ली के डिस्ट्रीब्यूटर से भी पूछताछ करेगी ताकि जूते चीन के किस शहर से आए है। इसकी हकीकत जानी जा सके। भारत-चीन के बीच डोकलाम को लेकर मची खींचतान के बीच तिरंगे बॉक्स में लिपटे जूतों ने एक बार फिर चीन की नीयत पर सवाल खड़े किए है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »