25 Apr 2024, 03:42:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

म्यांमार में आतंकी हमले में 32 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2017 5:39PM | Updated Date: Aug 25 2017 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यंगून। म्यांमार के राखिन में जबरदस्त आतंकी हमले में सेना के 11 जवान शहीद हो गए। इस हमले में 21 आतंकी भी मारे गए। शुक्रवार सुबह आतंकियों ने पुलिस की 24 पोस्ट पर हमला किया था। आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर से जारी धार्मिक मतभेद के बीच यह सबसे बड़ा हमला है।  सेना ने बताया कि एक सैनिक, 10 पुलिस के जवान और 21  आतंकियों की हमले में मौत हो गई।
 
सेना के सूत्रों ने मुताबिक ये संख्या बढ़ सकती है। बंगाली चरमपंथियों ने सुबह 1 बजे हैंडमेड बम से पुलिस स्टेशन पर हमला किया। करीब 150 से ज्यादा आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला किया जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 21 आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। म्यांमार पुलिस के मुताबिक वो लोग घटना को अंजाम देने की कोशिश इसलिए कर रहे थे क्योंकि हमने उनके ठिकानों को ढूंढ लिया था और हम उन पर कार्रवाई करने वाले थे। सेना के मुताबिक वहां हालात बहुत खराब हैं और आगे भी समस्या बढ़ सकती है। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »