20 Apr 2024, 17:05:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी किंग सलमान की शाही छुट्टी पर खर्च किए 640 करोड़ रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 4:26PM | Updated Date: Aug 24 2017 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। सऊदी अरब के राजा सलमान ने अपनी शाही छुट्टियों पर करीब 100 मिलियन डॉलर यानी 640 करोड़ रूपए से भी ज्‍यादा का खर्च किया है। ये रकम कई देशों के सालाना बजट से भी ज्‍यादा है। अपनी सालाना छुट्टियां बिताने मोरक्‍को गए किंग सलमान का मोरक्‍को के प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पर जोरदार स्‍वागत किया। सऊदी किंग सलमान एक म‍हीने की छुट्टियों पर मोरक्‍को में अपने परसंदीदा हॉलिडे स्‍पॉट पर थे। इस शाही छुट्टी पर उनके साथ 1000 लोगों का स्टाफ जिनके लिए होटल के 800 कमरे बुक किए गए थे साथ ही 200 लग्जरी कारों का बेड़ा और किंग टंगेर में 74 एकड़ में फैले खास पैलेस को बुक किया गया था। 
 
सलमान के यहां आने के चलते इस समर पैलेस में बीते 12 महीनों से बदलाव किए जा रहे थे। इस पैलेस में मेडिकल फेसिलिटी, रेस्टोरेंस्ट और तमाम दूसरी सुविधाएं मौजूद है। सऊदी अरब के किंग सलमान खर्चीले रहन-सहन और शाही अंदाज में जिंदगी गुजारने के लिए जाने जाते है। इससे पहले भी उनके विदेशी दौरों के लिए काफी तामझाम देखने को मिलता रहा है। इसी साल सलमान अपने इंडोनेशिया दौरे पर भी एक काफी लाव-लश्कर के साथ गए थे। 2015 में उनका अमेरिकी दौरा भी कुछ ऐसी ही वजहों से चर्चा में रहा था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »