29 Mar 2024, 19:02:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

लंदन की मस्जिद में बनाया 153 किलो का समोसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 3:17PM | Updated Date: Aug 24 2017 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। समोसे का नाम सुनते ही भारतीयों के मुंह में पानी आ जाता है। खासकर जब हम विदेश जाते हैं तो समोसे को मिस करते हैं। अगर वहां किसी रेस्टोरेंट में समोसा दिख जाए तो फौरन मन करता है इसका स्वाद चख लिया जाए। इस बार भारत से हजारों मील दूर लंदन में बना एक समोसा सुर्खियां में है। वहां के टीवी चैनलों, अखबारों तक में इस खास समोसे की चर्चा हो रही हैं। दरअसल यह समोसा थोड़ा हटकर है। इंग्लैंड की राजधानी लंदन में मंगलवार को दुनिया के सबसे बड़े समोसे को लोगों ने इसे देखा। इसका वजन 153.1 किलो का था। 

इस समोसे को पूर्वी लंदन की एक मस्जिद में तैयार किया गया था। संगठन मुस्लिम वर्ल्ड यूके ने इसे बनवाया। समोसे को बनाने के दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के कर्मचारी मौजूद रहे। गिनीज के एक अधिकारी प्रवीण पटेल ने बताया कि समोसे को बनाने में सारे नियमों का पालन किया गया। समोसे का स्वाद चखने के बाद पटेल ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा समोसा करार दिया।

पहले घबरा रहे थे प्रोजेक्ट मैनेजर फरीद 

दुनिया के सबसे बड़े समोसा को बनाने की पूरी प्रकिया को संभालने वाले प्रोजेक्ट मैनेजर फरीद इस्लाम (26) ने कहा कि यह उनके लिए बिल्कुल ही नया अनुभव था। पहले तो वे घबराए हुए थे, लेकिन सब कुछ सफलता पूर्वक हो जाने से वे काफी संतुष्ट महसूस कर रहे हैं। दुनिया के सबसे बड़े समोसे का स्वाद चखने के एवज में हुई कमाई मुस्लिम समाज के लोगों की तरक्की पर खर्च किया जाएगा। इससे पहले इंग्लैंड में ही साल 2012 में ब्रैडफोर्ड कॉलेज 110.8 किलो का समोसा तैयार किया गया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »