29 Mar 2024, 06:24:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में भीषण तूफान से नौ लोगों की मौत, 153 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2017 2:46PM | Updated Date: Aug 24 2017 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन के दक्षिणी गुआंगदोंग प्रांत के झुहाई में भीषण तूफान  'हातो ' की वजह से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता है। हातो के रूप में चीन ने इस साल सर्वाधिक भीषण तूफान का सामना किया है। स्थानीय मौसम विज्ञान ब्यूरो ने बताया कि तूफान 'हातो' के यहां पहुंचने से पर्ल नदी के मुहाने तक 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली और नजदीकी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। 

अधिकारियों के अनुसार तूफान तेजी से मकाओ की ओर बढ़ा और तेज हवाओं के कारण एक दीवार गिर गई जिससे एक आदमी की मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति की मौत 11वीं मंजिल से नीचे गिरने पर हुई और तीसरे व्यक्ति की मौत एक ट्रक से कुचल कर हुई। शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारियों ने दो और लोगों के मारे जाने और 153 अन्य लोगों के घायल होने की पुष्टि की। मकाओ में थोड़ी देर के लिए बिजली भी चली गई थी गुआंगदोंग में चार लोगों की मौत हो गई और एक लापता है। सरकार ने 26,817 लोगों अस्थाई आश्रयों में स्थानांतरित किया गया है। करीब 664 हेक्टेयर कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »