19 Apr 2024, 04:59:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यमन में हवाई हमले में 30 लोगों की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2017 3:21PM | Updated Date: Aug 23 2017 3:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। यमन की राजधानी सना में एक होटल को निशाना बनाकर हवाई हमले किए गए जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। हाउती विद्रोहियों की ओर से इस हमले की पुष्टि की गई है। अल जजीरा टेलीविजन के अनुसार अरहाब इलाके में किए गए हवाई हमले में 20 से अधिक लोग मारे गए है। 
 
सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना के एक प्रवक्ता ने इस हमले के बारे में तत्काल पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि विद्रोही समूह हाउती तथा यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार के बीच संघर्ष चल रहा है। इन विद्रोहियों का उत्तरी यमन तथा सना पर नियंत्रण है। यमन सरकार को सऊदी अरब तथा सहयोगी देशों का समर्थन प्राप्त है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »