24 Apr 2024, 20:22:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अमेरिका में रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की टक्कर में 33 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2017 2:39PM | Updated Date: Aug 22 2017 2:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अपर डर्बी। अमेरिका के उपनगर फिलाडेलफिया में एक रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन से एक अन्य ट्रेन के टकरा जाने के कारण 30 से अधिक लोग घायल हो गए। साउथईस्टर्न पेन्सिलवेनिया ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (एसईपीटीए) ने बताया कि दुर्घटना रात्रि करीब सवा 12 बजे हुई थी। एसईपीटीए की प्रवक्ता हीथर रेडफर्न ने बताया कि नॉरिसटाउन की ओर जाने वाली हाईस्पीड लाइन ट्रेन अपर डर्बी में 69वें स्ट्रीट टर्मिनल पर खड़ी ट्रेन से जा टकराई। 
 
एसईपीटीए ने बताया कि हादसे में ट्रेन में सवार करीब 33 लोग घायल हो गए। अपर डर्बी के मेयर निकोलस मिकोजी ने बताया कि हादसे में कम से कम चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। मिकोजी ने बताया कि कंडक्टर इस वक्त अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत के बारे में नहीं बताया जा सकता। टक्कर के कारणों की जांच की जा रही है। तत्काल कोई सूचना उपलब्ध नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »