20 Apr 2024, 14:49:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन में 'द ग्रेट वॉल' की निगरानी करेंगे 300 से अधिक कैमरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 9:29PM | Updated Date: Aug 21 2017 9:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीन ने अपनी ऐतिहासिक एवं महान दीवार (द ग्रेट वॉल) पर बढ़ती हुई तोड़फोड़ की घटनाओं के मद्देनजर 300 से अधिक अत्याधुनिक कैमरे लगाए है। 'चाइना रेडियो इंटरनेशनल' के अनुसार इस समस्या से निपटने के लिए दो प्रमुख कदम उठाए गए है। इसके अलावा 'द ग्रेट वॉल' की सुरक्षा के लिए गश्त लगाने वाले दलों को भी तैनात किया गया है। 
 
हाल ही में यह पाया गया कि 'द ग्रेट वॉल' पर अंग्रेजी और कोरियाई भाषा के शब्द लिख दिए जाने से लोगों में काफी गुस्सा है। जिसके कारण सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाए गए है। इस महान दीवार के साथ ऐसा होना कोई नई बात नहीं है। गौरतलब है कि एनबीए खिलाड़ी बॉबी ब्राउन को उस समय काफी नाराजगी का सामना करना पड़ा था जब 2016 में 'द ग्रेट वॉल' पर उनका नाम और फोन नंबर लिख दिया गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »