19 Apr 2024, 21:48:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान को लेकर अमेरिकी रणनीति की घोषणा करेंगे ट्रंप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 8:16PM | Updated Date: Aug 21 2017 9:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार अफगानिस्तान को लेकर नई अमेरिकी नीति की घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि 16 साल पुरानी बदली जा रही इस नीति में भारत की भूमिका को अमेरिका बढ़ाएंगा। भारत के नेतृत्व में अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाया जाएंगा। नई नीति से पाकिस्तान को झटका लगने के आसार है। इसका संकेत मिलते ही पाकिस्तानी मीडिया ने दबाव बनाने के लिए देश के चीन और रूस की ओर मुखातिब होने के आसार जता दिए है। राष्ट्रपति ट्रंप रात नौ बजे अमेरिकी जनता को संबोधित करेंगे।

नई नीति का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। उनके पूर्ववर्ती बराक ओबामा ने शासन के 100 दिन में ही अफगानिस्तान को लेकर नीति घोषित कर दी थी। उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ सांसद जॉन मैक्केन ने 10 अगस्त को अपनी रणनीति ही सार्वजनिक कर दी। इसमें उन्होंने आतंकी संगठनों का समर्थन करने वाले पाकिस्तान की मदद से कटौती की घोषणा की। उन्होंने युद्ध से बर्बाद देश में अमेरिकी सैनिकों को बनाए रखने की भी वकालत की है। मैक्केन अमेरिकी संसद की शक्तिशाली रक्षा मामलों की समिति के भी प्रमुख है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »