18 Apr 2024, 22:27:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

कतर ने हज यात्रियों की उड़ानों को रोकने के आरोप से किया इंकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 6:15PM | Updated Date: Aug 21 2017 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। कतर ने सउदी अरब के उस आरोप से इनकार किया है कि उसने सउदी अरब की उन उड़ानों को अपने यहां उतरने की इजाजत नहीं दी जो जायरीन-ए-हज को मक्का ले जाने वाली थी। सउदी अरबियन एयरलाइन ने कहा कि कतर के अधिकारियों ने सउदी अरब की उड़ान को हम्माद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने की इजाजत देने से इनकार कर दिया जिसे कतर के जायरीन-ए-हज को लेकर जाना था। यह उड़ान उन चुनिंदा उड़ानों में से है जो कतर के लोगों को हज के लिए सउदी अरब ले जाने वाली थी।
 
सउदी अरब ने दो महीने से ज्यादा वक्त के राजनयिक संकट के बाद पिछले हफ्ते जायरीनों के लिए सउदी अरब के मक्का शहर जाने के लिए अपनी सरहद अस्थाई रूप से खोली है। रियाद ने कतर के साथ अपने सारे संबंध तोड़ लिए थे और उसके नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी। मक्का इस्लाम का सबसे पवित्र स्थल है। कतर नागर विमान प्राधिकरण ने पुष्टि की है कि सउदी अरब की एयरलाइन से उतरने की इजाजत मांगने वाला एक अनुरोध मिला था जिसे पहले के चलन के मुताबिक, इस्लामी मामलों के मंत्रालय को भेज दिया गया। इस बार हज सितंबर में होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »