20 Apr 2024, 09:58:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

हंसते-हंसते बालकनी से गिरी शिक्षिका, मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 5:51PM | Updated Date: Aug 21 2017 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिंगटन। मेक्सिको में छुट्टियां मना रही एक महिला टीचर के लिए जोर से हंसना जानलेवा बन गया वो इस दौरान इमारत की बालकनी से गिरी। इस घटना के बाद घायल टीचर को तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया जहां इमरजेंसी रूम में डॉक्‍टरों ने उनका इलाज तत्‍काल शुरू कर दिया। हालांकि उनकी ये कोशिश काम नहीं आई और घायल टीचर की मौत हो गई। घटना के समय से हादसा हुआ उस समय महिला की बेटी भी उनके साथ मौजूद थी। 
 
अमेरिकी राज्य पेन्सिल्वेनिया में चार्ल्स ए ह्यूस्टन मिडिल स्कूल में शिक्षिका 50 वर्षीय शेरॉन रेगोली सिफरनो मेक्सिको में अपनी दोस्त के घर पर थी। बातचीत के दौरान वो छत की मुंडेर पर बैठ गईं। शेरॉन के भाई डेविड रेगोली ने बताया कि वह किसी बात पर जोर-जोर से हंसने लगी। इस दौरान उन्होंने अपना सिर पीछे टिकाने की कोशिश की और संतुलन बिगड़ने के चलते बालकनी से गिर गई। वो भूल गईं थी कि वहां कोई सिरहाना नहीं है। एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया और रेगोली को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज कर उनकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन ऊंचाई से गिरने के कारण रेगोली को गंभीर चोटें आईं थी। जिसके कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »