20 Apr 2024, 12:34:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

भारतीय मूल के 12 साल के बच्‍चे ने जीता Uk 'चाइल्‍ड जीनियस' खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 4:10PM | Updated Date: Aug 21 2017 4:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। भारतीय मूल के 12 साल के राहुल दोशी ने ब्रिटेन के पॉपुलर शो चाइल्‍ड जीनियस को जीतकर नाम रोशन कर दिया। कुछ दिन पहले ही इसी शो में सभी 14 सवालों के सही जवाब देकर राहुल सोशल मीडिया पर खूब लोकप्रिय हुए थे। चैनल फोर के शो ‘चाइल्ड जीनियस’ में राहुल दोषी ने नौ वर्षीय रोनन को कार्यक्रम के फिनाले में 10-4 से हराया। इस हफ्ते की शुरुआत में सारे सवालों के सही जवाब देकर वह सुर्खियों में आया था। 
 
उत्तर लंदन के स्कूली छात्र ने 19वीं सदी के कलाकार विलियम होलमन हंट और जॉन एवेरेट मिलियस के बारे में सवालों के जवाब देकर खिताब जीता। राहुल के पास विश्‍व के सबसे बड़े व पुराने उच्च बौद्धिक स्तर समुदाय मेन्सा में शामिल होने के लिए अत्यधिक कौशल है। राहुल ने सप्ताह भर चले इस कार्यक्रम में आठ से 12 साल के 19 बच्चों को हराकर यह खिताब अपने नाम किया है। खिताब जीतने के बाद राहुल ने कहा कि ‘वास्तव में यह अच्छी अनुभूति है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »