24 Apr 2024, 10:09:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीनी मीडिया ने भारत के खिलाफ जारी किया एक और वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2017 2:11PM | Updated Date: Aug 21 2017 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बीजिंग। चीनी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने डोकलाम विवाद पर एक नया वीडियो जारी करके भारत से शांति बनाए रखने की बात कही है। चीन की सरकारी मीडिया ने इससे पहले भी एक प्रोपेगैंडा वीडियो जारी किया था जिसमें एक चीनी महिला सिक्किम में सीमा विवाद पर भारत का मज़ाक उड़ाते हुए दिख रही है।

चीनी मीडिया ने गिनाए भारत के ये सात पाप

इस वीडियो के भारतीय सोशल मीडिया पर पहुंचने के बाद लोगों के बीच हैरानी और ग़ुस्सा दोनों ही भावनाएं देखी गईं थी। लेकिन अब इस नए वीडियो में चीनी मीडिया ने दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंध और सांस्कृतिक संबंधों की बात करते हुए शांति की बात की है।

क्या कहता है नया चीनी वीडियो?

इस वीडियो में चीनी मीडिया बताता है, बीते दो महीनों से भी ज़्यादा समय से डोंग लांग को लेकर भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है। 18 जून को भारतीय सेना दो बुलडोजर और हथियारों समेत सिक्किम सेक्टर को क्रॉस करके चीनी क्षेत्र में दाखिल हो गई।

इसके बाद चीन की रोड बनाने के काम को बाधित कर दिया। इससे दोनों देशों के बीच गतिरोध पैदा हुआ। ये मामला भारत की ओर से रणनीतिक विश्वास में कमी को दिखाता है। इससे भारत के ही हितों को नुकसान हो सकता है।

भारत-चीन संस्कृति इतिहास की बात

इस वीडियो में ये भी कहा गया है, चीन और भारत दुनिया की दो सबसे पुरानी सभ्यताएं हैं। शानदार संस्कृतियां हैं। ये दोनों देश प्रतिद्वंदी बनने के लिए नहीं बने हैं। हमारा ऐतिहासिक संबंध रहा है।

इसलिए भारत को तुरंत अपनी सेनाओं को चीनी सीमा से वापस बुला लेना चाहिए और भविष्य में होने वाले किसी गलत फैसले को लेकर सावधान रहना चाहिए। मिल-जुलकर रहने से दोनों देशों के 2.7 बिलियन लोगों को ही लाभ है। किसी भी तरह की शत्रुतापूर्ण प्रतिद्वंदिता खतरनाक हो सकती है।

दोनों देशों को एक दूसरे के प्रति विश्वास पैदा करना होगा। आखिरकार, एशिया में चीनी ड्रेगन और भारतीय हाथी के साथ-साथ रहने के लिए जरूरत से ज़्यादा जगह है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »