24 Apr 2024, 23:18:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

रूस में चाकू से हमला कर आठ लोग घायल, पुलिस ने मार गिराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2017 5:45PM | Updated Date: Aug 19 2017 5:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूस के उत्तरी शहर सरगुत में एक व्यक्ति ने चाकू से हमलाकर आठ लोगों को घायल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उसे मार गिराया। बड़े अपराधों की जांच करने वाली रूस की इन्वेस्टिगेटिव कमिटी ने बताया कि हमलावर ने दिन में करीब 11 बजकर 20 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर शहर की मध्य सड़कों पर बढ़ते हुए राहगीरों पर हमला किया जिसमें आठ लोग घायल हो गए। 
 
खबर ने बताया कि इसके बाद पुलिस वहां पहुंची और हमलावर को गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई। घटना मॉस्को से करीब 2,100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शहर में हुई जो तेल संसाधनों से प्रचुर देश के खांटी-मांसी क्षेत्र में है। खांटी-मांसी क्षेत्र की सरकार ने एक बयान में कहा कि घायल हुए दो लोगों की हालत गंभीर है जबकि पांच की हालत स्थिर है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »